फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने युवती का गला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। डीजीपी के गृृह जनपद कोतवाली, पुलिस चौकी, यूपी-100 और ईगल बाइक टीमों की आए दिन पोल खुल रही है। शहर में लगातार चोरियां हो रही हैं। पुलिस के यह विभिन्न जत्थे चोरों तक नहीं पहुंच पा रहे। ताजी घटना में खाईंपार मोहल्ले मेें चोरों ने घर में घुसकर युवती का गला दबाने की कोशिश की और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। कोतवाली में रिपोर्ट नहीं लिखी गई।


शहर में आए दिन चोरियां हो रही हैं। पुलिस न तो लगाम लगा पा रही है, न ही खुलासा कर पा रही है। जबकि दिन-रात पुलिस के विभिन्न जत्थे गश्त में लगाए गए हैं। ताजी घटना में खाईंपार मोहल्ले में विधवा वृद्धा कुलसूमन के खपरैलदार मकान की दीवार फांदकर आधी रात को चोर घुस गए। विधवा के नजदीक सो रही उसकी नातिन के सिरहाने रखे दो मोबाइल फोन उठा लिए और युवती का गला दाबने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर चोर दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कोतवाली में तहरीर लेने से यह कहकर इनकार कर दिया गया कि चोरी की बात हटाकर मोबाइल कहीं गिर जाने की इबारत लिखकर लाओ। बाद में यह तहरीर नगर क्षेत्राधिकारी को दी गई है।

-शोर मचाने पर मोबाइल फोन लेकर भागे चोर
-कोतवाली में दर्ज नहीं की गई रिपोर्ट
-शहर के खाईंपार मोहल्ले की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें