फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मौतों के बाद पडे़ छापों में अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आजमगढ़ में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार द्वारा शराब के अवैध कारोबार पर अपनाए सख्त तेवरों से आबकारी विभाग ने नकली शराब की धरपकड़ तेज कर दी है। शनिवार को शहर व देहात कोतवाली क्षेत्रों के मवई व छेहरांव गांवों में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब और लहन बरामद किया। तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


शासन से मिले निर्देशों के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने भी आबकारी विभाग के अफसरों को तलब कर पेंच कसे। शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी डीके सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात क्षेत्र के जोन-एक सदर के आबकारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ल, जोन-2 के निरीक्षक सुधांशु चौधरी की टीमों ने छापे मारे।

नगर कोतवाली के मवई में सुदामा पत्नी गिरधारी वर्मा के घर से 30 पौव्वा माधुरी ब्रांड की देशी शराब तथा तीन जरीकेनों में 22 लीटर अवैध शराब बरामद की। करीब ढाई किलो महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। सुदामा पत्नी गिरधारी वर्मा के घर से भी 10 लीटर देशी शराब हुई।
विज्ञापन


छेहरांव गांव में कमलेश उर्फ आशा पत्नी रामकिशोर और कुसुमा पत्नी भूरा के घर से करीब 20 लीटर कच्छी शराब बरामद हुई। आबकारी पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट तर्ज कर जेल भेजा गया है। दबिश टीम में प्रधान आबकारी सिपाही महेंद्र प्रताप, रामस्वरूप, फयाजुद्दीन, अरविंद सिंह, लइकुद्दीन, ध्रुवराज सिंह व उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-तीन महिलाओं को आबकारी पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
-शासन के निर्देशों पर डीएम ने विभाग के कसे पेंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें