फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी और रेत में छिपा शराब का खजाना पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी की जलधारा और रेत में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोच लिया। एक अन्य फरार हो गया। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर शराब बरामद की। अदालत में पेश करने के बाद पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने सोमवार को चटचटगन गांव में छापा मारकर शराब केन नदी की जलधारा और रेत में छिपा कर रखी गई 165 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए कल्लू निषाद उर्फ रामफूल पुत्र छेदुवा को पकड़ लिया।

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक सीताराम केवट (चटचटगन) नामक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने गिरफ्तार छह ड्रमों से बरामद 10 क्विंटल लहन को नष्ट करा दिया। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष केपी दुबे ने कस्बे में मकान के अंदर चल रही अवैध शराब फैक्ट्री में छापा मारकर बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव के नत्थू आरख पुत्र रामसिया को गिरफ्तार कर 40 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बे के स्टेशन रोड में छापा मारकर सुशीला पत्नी रामसेवक उर्फ क्रूरा के कब्जे से पांच लीटर अवैध शराब बरामद की। बिसंडा पुलिस ने गड़ांव गांव में छापा मारकर रामजस यादव पुत्र चंद्रपाल यादव को पांच लीटर अवैध देशी शराब समेत पकड़ा। कमासिन पुलिस ने कस्बे के जीजीआईसी स्कूल के पास नारायणपुर निवासी बतेंद्र कुमार पुत्र धनराज यादव को गिरफ्तार कर पांच लीटर शराब बरामद कर ली।
विज्ञापन


-एक रंगे हाथ धरा गया, दूसरा फरार
-अन्य थानों में अवैध शराब सहित तीन दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें