फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम से किसान को 50 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। साइबर क्राइम में एक और किसान ठगी का शिकार हो गया। फोन में एटीएम का नंबर बताते ही खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। जालसाजों ने इस रकम से आनलाइन खरीदारी कर डाली।
विज्ञापन


बाघा (बिसंडा) गांव का किसान बुद्धविलास साहू पुत्र बिहारीलाल का भारतीय स्टेट बैंक शाखा, अतर्रा में खाता है। खाते में 1,15,706 रुपये जमा थे। किसान ने बताया कि सोमवार सुबह उनके नंबर पर फोन आया और एटीएम लाक होने की जानकारी देकर कार्ड का नंबर पूछा।

एटीएम कार्ड नंबर बताते ही उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। बैंक में पता लगाने पर खाते में मात्र 65,706 रुपये जमा थे। बुद्धविलास ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक और थानाध्यक्ष से की।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि जालसाजों ने किसान के एटीएम कार्ड से गुड़गांव और मुंबई में 50 हजार रुपये की आनलाइन खरीदारी कर ली। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी गुड़गांव और मुंबई बैंक शाखाओं को दी जाएगी।
विज्ञापन


-एटीएम का नंबर पूछकर खाते से निकाली रकम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें