सोरों (एटा)। गंजडुंडवारा से वाहनों में ठूंसकर ढोलना पशु पैठ में ले जाए जा रही 39 भैंस और 58 पड्डों को सोमवार को पुलिस ने गोरहा नहर पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
इनको कस्बे के लहरा रोड स्थित पशु मेला मैदान में ले जाकर मुक्त कराया गया। वाहन चालकों सहित 22 लोगों पर पशु क्र्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
चेकिंग के दौरान आधा दर्जन कैंटर, दो लोडर टेंपो में लादकर ले जाई जा रही भैंस और पड्डों को पुलिस ने मुक्त करा लिया। कैंटर से पांच भैंसे, पांच पड्डे मुक्त कराए गए। जिसके चालक हाशिम निवासी नगला बदन सुन्नगढ़ी, सगीर अहमद और इमरान निवासी सुजावलपुर को गिरफ्तार किया।
कैंटर से नौ भैंस और एक पड्डा मुक्त कराया गया। जिसके चालक कासिम निवासी जलाली थाना हरदुआगंज अलीगढ़ और नाजिम निवासी सुजावलपुर को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य कैंटर से 1 भैंस व 22 पड्डे मुक्त कराए गए। जिसके चालक धर्मवीर निवासी खेड़ा सुल्तानपुर सिकंदराराऊ व इरफान, हारिश निवासी सुजावलपुर को गिरफ्तार किया।
इसके बाद कैंटर से 9 भैंस व 3 पड्डा मुक्त कराए। जिसके चालक यामीन व कासिम निवासी सुजावलपुर को गिरफ्तार किया। मैक्स से 1 भैंस व 4 पड्डा मुक्त कराए। जिसके चालक शीलेंद्र निवासी गणेशुपर भारान थाना सुन्नगढ़ी व शीनू, शाहरुख, मुस्तकीम निवासी नगला वजीर थाना सुन्नगढ़ी को गिरफ्तार किया।
चौथी मैक्स से दो भैंस और सात पड्डे मुक्त हुए। जिसके चालक पन्नालाल निवासी भीकमपुर सुन्नगढ़ी, हलीफ , छोटन, अकील निवासी नगला वजीर सुन्नगढ़ी गिरफ्तार किए। वहीं कैंटर से 12 पड्डा व 5 भैंस मुक्त हुई।
जिसके चालक देवेंद्र निवासी मलावन एटा व बबलू निवासी सुजावलपुर को गिरफ्तार किया। वहीं कैंटर से सात भैंस और चार पड्डा मुक्त कराए गए। जिसके चालक निसार, फैजान निवासी सुजावलपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।