फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट छोड़कर किशोरी घर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 16 वर्षीय किशोरी रात को घर से गायब हो गई। सुबह घर में सुसाइड नोट और यमुना नदी किनारे उसकी चप्पलें बरामद हुई। पुलिस ने नदी में जाल और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को पूरा दिन तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र की मटेहना गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री देवी शनिवार की देर रात घर से लापता हो गई। परिजनों को भनक नहीं लगी। तड़के घर के लोग जागे और खोजबीन की तो घर में उसका लिखा सुसाइड नोट मिला। गांव के नजदीक स्थित यमुना नदी किनारे उसकी चप्पलें बरामद हुईं।

पिता ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर उसने शनिवार को देवी को डांट दिया था। शायद इसी से नाराज होकर उसने सुसाइड नोट पर छोड़ा और कहीं निकल गई। सुसाइड नोट में पापा-मम्मी को संबोधित कर कहा है कि वह किसी के साथ नहीं जा रही।
विज्ञापन


बल्कि आप लोगों की डांट से क्षुब्ध होकर नदी में कूद कर जान देने जा रही हूं। उधर, नदी किनारे चप्पल बरामद होने कयास लगाया जा रहा है कि नदी में कूदी है। उधर, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि घरवालों से मिले सुसाइड नोट के आधार पर प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। नदी में गोताखोर व जाल डालकर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


-यमुना नदी किनारे मिलीं चप्पलें
-नदी में कूदकर जान देने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें