फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में युवक की हत्या कर 65 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में सो रहे युवक की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्यारे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त में मिले 65 हजार रुपये भी ले गए। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में बृजेश उर्फ राजा साहू (30) पुत्र छोटा शुक्रवार की रात घर में अकेला सो रहा था। अन्य परिजन वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। इसी बीच किसी समय अज्ञात बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी और भाग गए।

शनिवार को सुबह पिता ने लहूलुहान शव पड़ा देखा। सिर पर गहरे घाव थे। घर का सामान अस्त-व्यस्त था। मृतक के भाई संतोष साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में छत डलवाने को मिले 65 हजार रुपये भी ले गए। उसने आशंका जताई कि बृजेश की आंख खुल जाने पर बदमाशों ने पहचाने लिए जाने के भय से हत्या कर दी। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन


यह भी बताया बृजेश से मामूली कहासुनी हो जाने पर उसकी पत्नी 7 मई को दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें