फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी का झांसा देकर 18 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 120 बेरोजगार युवा ठगी का शिकार हो गए। उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। ठगी का शिकार हुए युवाओं ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का अनुरोध किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के हथौरा, छनहेरा, सबादा, चिल्ला, शेखन पुरवा, नसेनी और मध्य प्रदेश के बरौली (पन्ना) आदि गांवों के 120 बेरोजगारों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि खाईंपार निवासी युवक ने तीन माह पहले उनसे 15-15 हजार रुपये यह कहकर लिए कि विदेश भेजकर अच्छी नौकरी दिलाएगा।

बेरोजगारी से परेशान युवक उसके झांसे में आ गए। ठगी करने वाला युवक 13 अप्रैल को वाहन बुक कराकर उन्हें बलरामपुर जिले के अतरौला ले गया। वहां एक पैथोलॉजी में सभी बेरोजगारों का मेडिकल कराया और उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि वह नौकरी दिलाने के लिए सऊदी अरब जा रहा है, जल्दी लौटकर आएगा और सभी को नौकरी दिलाएगा।
विज्ञापन


बेरोजगारों ने बताया कि उन सभी का 18 लाख रुपया ऐंठ लेने वाला ठग दो माह बाद लौटा। बेरोजगारों ने नौकरी दिलाने या पैसा वापस देने को कहा तो धमकी दी कि उसके संबंध आईएसआई से हैं। मुंह खोला तो गायब करा दूंगा। ठगी का शिकार कुछ युवक शुक्रवार को नगर कोतवाली पहुंचे और वहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अर्जी दी।

इनमें रईस अहमद, शादाब, इकबाल, अफजल, शहाबुद्दीन, हारून, अय्यूब, कुद्दूस, रामानंद, कमरुज्जमां, सलमान आदि शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही ठगी करने वाले पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


-120 बेरोजगारों को बलरामपुर ले जाकर मेडिकल कराने का नाटक भी किया
-ठगी का शिकार होने वालों ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस जांच करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें