फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की ससुराल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवती की ससुराल में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। ससुराल वाले ठंड से मौत बता रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन ग्रामीण अंतर्गत मिश्रीलाल पुरवा निवासी विद्या (25) पत्नी अजय कुमार वर्मा की गुरुवार दोपहर मौत हो गई। पति ने बताया कि ठंड से विद्या की मौत हुई। बुधवार को हरियाणा से आते समय उसकी हालत बिगड़ गई थी। अतर्रा स्थित प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

उधर, मृतका के भाई खोही (चित्रकूट) निवासी राजबहादुर वर्मा ने बताया कि विद्या की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। आरोप लगाया कि इसी बात पर अक्सर उसे ताने मिलते थे। पति भी मारता-पीटता था। अजय हरियाणा में मुर्गी पालन का काम करता है। भाई का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेगा। उधर, थाना निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हरियाणा से आते समय उसकी हालत बिगड़ गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें