फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चरा रही किशोरी के साथ दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बकरी चराने गई किशोरी के साथ बलात्कार किया। बालिका रोते हुए घर पहुंची और माता-पिता को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी खेत में बकरी चरा रही थी। तभी नजदीक में बकरी चरा रहे पड़ोसी युवक रामचरन पुत्र शिरोमन केवट किशोरी को कैथा खिलाने के बहाने कुछ दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें