फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक् शा चालक लघु किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लघु किसान और ई-रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहे युवक ने खेत में स्थित पशुबाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर बैंक का 80 हजार रुपये कर्ज था। खेत की कुछ फसल अन्ना पशुओं द्वारा सफाचट कर दिए जाने से भी दुखी था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जमुवां गांव में शुक्रवार को दोपहर राजू यादव (27) पुत्र रज्जू यादव घर से निकल गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर पत्नी रेखा उसकी तलाश में खेत गई। वहां बंधे पशु बाड़े के खपरैल में रस्सी से फांसी पर राजू का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ।

राजू की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसके मात्र 20 दिन की बालिका है। पिता की मृत्यु चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। घर में राजू व उसकी पत्नी ही रहते थे। राजू के नाम छह बीघा खेत है। साथ ही उसने वर्ष 2017 में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, तिंदवारी शाखा से ई-रिक्शा के लिए 80 हजार रुपये कर्ज लिया था। किस्त जमा न होने पर पिछले दिसंबर माह में बैंक वाले ई-रिक्शा छीन ले गए थे। तब से वह बेरोजगार था।
विज्ञापन


उधर, खेत की कुछ फसल अन्ना पशु ने चर ली थी। इसका भी उसे सदमा था। ग्राम प्रधान लतीफ खां ने बताया कि राजू की आर्थिक स्थिति दयनीय थी। थाना इंसपेक्टर केपी सिंह ने बताया कि फिलहाल जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। उधर, सदर तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि मृतक के नाम छह बीघा जमीन है। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें