बांदा। शादी के बाद ससुराल आई बहू के पहली बार मायके वापस जाने के बाद ही सास ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह अपने पुत्र की शादी से नाखुश थी।
कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौ रोड चौराहा निवासी छेदनिया (45) पत्नी चुन्नू प्रजापति उर्फ फूलचंद्र ने शुक्रवार को शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुत्र जुगुल किशोर ने बताया कि इसी 29 मई को उसकी शादी हुई है। मां छेदनिया उसके इस रिश्ते से नाखुश दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, शहर के जरैली कोठी में समीर खां (23) पुत्र नफीस खां ने शनिवार को दोपहर घरेलू कलह में और खाईंपार निवासी पूनम (19) पुत्री रामेश्वर ने घरवालों की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। अतर्रा रोड (बबेरू) में राजकुमारी (65) पत्नी कुंवर पाल और बाघा (बिसंडा) गांव में श्रद्धा (26) पत्नी राजू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।