फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी से एक की मौत, चार भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में एक युवक ने फांसी से आत्महत्या कर ली और चार अन्य को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के गौरिहार (छतरपुर) में शीतल प्रसाद (30) पुत्र बद्री ने गुरुवार की रात बिजली के तार से फांसी लगा ली।
विज्ञापन


कुछ घंटे पहले ही शीतल की किराना दुकान का उद्घाटन हुआ था। इसी के बाद भाई से विवाद हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उसने फांसी लगा ली। दूसरी घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शनि (40) पुत्र ज्ञानी प्रसाद ने गुरुवार की रात घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाने का प्रयास किया।

परिजनों ने जिला अस्ताल में भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में कस्बा कमासिन में शिवम (14) पुत्र शिवशंकर ने पिता के डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मर्का गांव में मनीष (20) पुत्र रामभवन को गुरुवार की रात फांसी लगा लेने पर परिजनों ने फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें