बांदा। तेज रफ्तार ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार को दोपहर की है। यहां लोहिया पुल के पास बदौसा के नदी टोला निवासी 28 वर्षीय जुगुल पुत्र पैनू खटिक ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।
थाने के उप निरीक्षक यशकरन सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर के लोग गृह कलह से तंग आकर जान देना बता रहे हैं। उधर, यह भी चर्चा है कि पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने दोनों में सुलह भी कराई थी। लेकिन तनाव खत्म नहीं हो पाया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। ब्यूरो