बांदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती को रात में सोते समय गांव के युवक ने अपहृत कर लिया और बलात्कार किया। पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
पता चला है कि मंगलवार की रात युवती अपने घर की छप पर सो रही थी। सुबह लापता मिली। तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह वह घर लौटी और परिवार वालों को जानकारी दी। बुधवार को युवती को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और गांव के एक युवक पर बेटी को जबरन उठा ले जाने और बलात्कार करने की तहरीर दी। उधर, थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच की जा रही है।