बांदा। शादी के तीन दिन पूर्व युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी वंदना (18) पुत्री फूलचंद्र रैदास रविवार को सुबह घर में दुपट्टे से फंदा कस कर फांसी पर झूल गई। उसकी वहीं मौत हो गई।
कुछ देर बाद घर लौटी मां ने उसे टंगा देखा। पिता ने बताया कि वंदना मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। 29 मई को बारात आनी थी। मंडप के एक दिन पूर्व ही उसने आत्महत्या कर ली। खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। ब्यूरो