बांदा। इलाहाबाद बैंक ड्राफ्ट बनवाने जा रहे कोटेदार से बाइक सवार दो युवकों ने 40 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकडने का प्रयास किया, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि रयान गांव का कोटेदार रामलखन यादव सोमवार को सुबह एसबीआई से 40 हजार रुपये निकालकर इलाहाबाद बैंक ड्राफ्ट बनवाने जा रहे थे।
रास्ते में चाय की दुकान में रुककर पानी पीने लगे तभी दो बाइक सवार रुपये भरा बैग लेकर भाग गए। रामलखन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 379 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो