फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा के तीन हत्याभियुक्त आज से रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नर्सिंग की पढ़ाई करने बांदा आई महोबा की छात्रा की पिछले माह गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सीजेएम ने तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजे जाने के आदेश दिए हैं। मुख्य आरोपी ने पांच जुलाई को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। दो आरोपियों को पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन



महोबा जिले के समद नगर निवासी राजेश कुमार की 18 वर्षीय पुत्री वंदना रैकवार यहां शहर के नोनिया मोहाल में किराए के घर में रहकर नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। 8 जून की रात वह कमरे में अकेली थी। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पिता ने घटना के दूसरे दिन 9 जून को नगर कोतवाली में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना में दीपक ढीमर पुत्र सज्जन, अन्नू उर्फ आकाश चौहान पुत्र नंदू चौहान और कांधू उर्फ जितेंद्र पुत्र रामस्वरूप को अभियुक्त बनाया है। अन्नू और कांधू को रविवार को शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी दीपक ढीमर पांच जुलाई को न्यायालय में हाजिर हो गया था।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खलीकुज्जमां की अदालत में नगर कोतवाल ने सोमवार को रिमांड की अर्जी दी। सीजेएम ने इसे स्वीकार करते हुए तीनों आरोपियों को 10 जुलाई को 24 घंटे का रिमांड मंजूर कर दिया। मंगलवार को सुबह 10 बजे पुलिस जेल से आरोपियों को हिरासत में लेगी। रिमांड लेने से पहले और बाद में पुलिस आरोपियों का डाक्टरी परीक्षण कराएगी। आरोपी पुलिस रिमांड में अपने साथ अधिवक्ता भी रख सकेंगे। लेकिन अधिवक्ता पुलिस की विवेचना में कोई अड़चन नहीं पैदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें