फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानदानियों में चलीं लाठियां, नौ लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दरवाजे से निकलने को लेकर मामूली विवाद में खानदानियों में लाठियां चल गईं। पांच महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव में गुरुवार को सुबह एक ही परिवार के लोगों में लाठियां चलने पर एक पक्ष से राजबहादुर (70) पुत्र कल्लू, उसका भाई सीताराम (60), मुन्नी (40) पत्नी सीताराम व पुत्री केशू (20) घायल हो गई।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से शिव प्रसाद (45) पुत्र बद्री, उसका पुत्र छंगू (17), माया (40) पत्नी टिल्लू, मुन्नी (30) पत्नी बनवारी व चुनबादी (40) पत्नी शिवचरन लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-100 ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सीताराम ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा शिव प्रसाद के हिस्से में आ गया है। शाम होते ही वह दरवाजा बंद कर देता है। निकलने नहीं देता। इसी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें