फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के कर्ज से परेशान मजदूर ने दी जान

Wed, 12 Dec 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंजाब में ईंटा पाथने की मजदूरी कर रहे युवा मजदूर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो दिन पहले ही पंजाब से लौटा था। बड़े भाई का कहना है कि पिता ने तीन वर्ष पूर्व डेढ़ लाख रुपये बैंक से कर्ज लिया था। तीन माह पहले पिता की मौत हो चुकी है। कर्ज अभी बाकी है। कहा कि इसी तनाव में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव की है। बुधवार की रात राजकिशोर (30) पुत्र रामखिलावन ने अपने घर अटारी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मां सुनैना और पुत्री सोमती ने घर वालों को सूचना दी।

दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि राज किशोर पंजाब में परिवार के साथ रहता है। वहीं ईंट पाथने की मजदूरी करता है। इन दिनों बच्चे गांव में ही हैं।
विज्ञापन


राजकिशोर दो दिन पहले पंजाब में सामान रखकर लौटा था। यह भी बताया कि पिता की तीन माह पूर्व मौत हो चुकी है। उन पर बैंक और साहूकारों का लगभग ढाई लाख रुपये कर्ज था। यह अभी अदा नहीं हो पाया। इसे लेकर भी तनाव में था। उसके चार पुत्रियों हैं। सब नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें