फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में झुलसी युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए ससुराल वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव में शीलू (26) पत्नी सूर्यप्रकाश शनिवार को सुबह घर में आग से झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों द्वारा रेफर करने पर कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पति का कहना है कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। उधर, मृतका के पिता मऊ (चित्रकूट) गांव निवासी दुर्गा ने बताया कि शीलू की शादी छह साल पूर्व हुई थी।

तीन सालों से ससुराल वाले बाइक की मांग लेकर पुत्री को प्रताड़ित करते रहे। आरोप लगाया कि शनिवार को सुबह ससुराल वालों ने शीलू को पीटने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसके के दो छोटे बच्चे हैं। उधर, गिरवां थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में सीमावर्ती छतरपुर जनपद के इटौरा गांव निवासी रामजानकी (45) पत्नी विजय शनिवार को सुबह लिपाई-पुताई के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल हो गई। उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें