रेलबांदा। रेलवे के इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन ने रेल से ही कटकर जान दे दी। आंखों में मफलर की पट्टी बांधकर सिर पर पटरी पर रख दिया। इसी बीच वहां से गुजरी यात्री ट्रेन से गर्दन कट गई।
यहां रेलवे में इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल विभाग में कार्यरत बल्लाराम मीणा (58) सिविल लाइन में किराए के मकान पर अकेले रहता था। परिवार राजस्थान में रहना बताया गया है। शनिवार को दोपहर ड्यूटी के दौरान उन्होंने आंखों पर अपना मफलर बांधा और रेलवे स्टेशन माल गोदाम के नजदीक सामने से आ रही झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन के सामने पटरी पर सिर रख दिया।
ट्रेन से गर्दन कट गई। उनकी वहीं मौत हो गई। रेल अधिकारियों द्वारा पुलिस को सूचना न देने पर शव देर तक ट्रैक पर पड़ा रहा। बाद में जीआरपी पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के बारे में फिलहाल ब्योरा नहीं पता चला।