फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दबंगों के हमले में घायल अविवाहित 28 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हमलावरों ने तमंचों की बटों से पीटा था। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में तीन हमलावरों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


16 दिन पूर्व 10 नवंबर को नोनिया मोहाल निवासी रामकिशोर उर्फ पावा पुत्र रामनारायण पर चार लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया था। हवा में फायरिंग कर धमकी देते हुए हमलावर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से लहूलुहान पावा को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हालत न सुधरने पर परिजन दो दिन पूर्व घर ले आए। रविवार की रात उसकी फिर तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया।

यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, पिता रामनारायण ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तीन हमलावरों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद धारा 304 आईपीसी और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें