फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटा दिए गए शहर कोतवाल और चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। पंजाब आर्मरी में डकैती की घटना के पांच दिन बाद पुलिस अधीक्षक ने बांदा शहर कोतवाली प्रभारी को हटा दिया। साथ ही घटनास्थल से संबंधित पुलिस चौकी प्रभारी को भी पुलिस लाइन पहुंचा दिया। पुलिस अधीक्षक ने कुल 19 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इनमें कई थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी हैं।


प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के गृह जनपद में हुई इस बड़ी घटना में पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। यहां की पुलिस के लिए यह और शर्मनाक रहा कि डकैतों को लूटे गए असलहों और कारतूसों के साथ महाराष्ट्र में वहां की नासिक पुलिस ने पकड़ा। जबकि लुटेरे पिछले करीब एक हफ्ते से बांदा शहर में डेरा डाले थे और रेकी कर रहे थे। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। चौतरफा हो रही किरकिरी के बाद सोमवार को देर रात पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बांदा शहर कोतवाली डीपी तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया है। नरैनी के प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय बांदा शहर के नए कोतवाली प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। डकैती स्थल स्टेशन रोड बलखंडी नाका चौकी क्षेत्र में है। एसपी ने इस चौकी के प्रभारी भगवान सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन



जनपद में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और जनहित का हवाला देकर एसपी द्वारा जारी तबादला आदेश में कुल 19 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर-उधर हुए हैं। डीआईजी के जनसंपर्क अधिकारी रहे पंकज कुमार पांडेय नरैनी कोतवाली प्रभारी बनाए गए हैं। फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज तिवारी अब देहात कोतवाली थानाध्यक्ष होंगे। अभी तक देहात कोतवाली की इंचार्ज रहीं रेहाना यासमीन प्रभारी 181 महिला हेल्प लाइन भेजी गईं हैं। तिंदवारी थाने के उप निरीक्षक रवि प्रकाश को फतेहगंज और पुलिस लाइन से श्रीप्रकाश यादव को बिसंडा थानाध्यक्ष बनाया गया है। बिसंडा के थानाध्यक्ष रहे केशव प्रसाद दुबे को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।


बलखंडी नाका चौकी में अब नरैनी कोतवाली के एसएसआई उपेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज अयोध्या प्रसाद पुलिस लाइन भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में रहे राजनारायण नायक खप्टिहाकलां चौकी प्रभारी होंगे। फतेहगंज थाने के उप निरीक्षक सूबेदार सिंह भूरागढ़ चौकी इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन



अब तक भूरागढ़ चौकी में रहे कमलेश कुमार थाना फतेहगंज भेज दिए गए हैं। गुढ़ाकलां चौकी प्रभारी संतोष कुमार तिवारी को फतेहगंज थाने भेजा गया है। फतेहगंज के उप निरीक्षक सुल्तान सिंह अब गुढ़ाकलां चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। पुलिस लाइन से संजय सिंह कोतवाली देहात और कोतवाली देहात से मनोज तिवारी को नरैनी कोतवाली का एसएसआई तथा पुलिस लाइन के ही उप निरीक्षक श्यामधर को सिविल लाइन चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

-शस्त्र दुकान में डकैती के पांच दिन बाद कार्रवाई
- कोतवाल को क्राइम ब्रांच और चौकी इंचार्ज को लाइन भेजा
- एसपी ने 19 दरोगाओं के किए तबादले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें