फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख के बगाएदार सात उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली बिल बकाया होने पर काटे गए कनेक्शनों को अवैध रूप से पुन: जुड़वा लेने पर बिजली विभाग ने शहर के सात उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। इन उपभोक्ताओं पर 15 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन


एसडीओ कुमार सौरभ, अवर अभियंता (प्रवर्तन) ख्वाजुद्दीन और लाइनमैन रियाज अली ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि बकाएदारी में काटे जा चुके कनेक्शन शनिवार को जांच के दौरान जुड़े पाए गए।

इनमें मर्दननाका निवासी नूर बख्श पुत्र मखदूम (बकाया 2,79,676 रुपये), अलीगंज निवासी मोहम्मद रजा (बकाया 2,20,029 रुपये), गूलरनाका निवासी सौरभ पुरवार पुत्र ब्रजमोहन (बकाया 2,70,504 रुपये), अमर टाकीज निवासी किशन स्वरूप (बकाया 3,26,448 रुपये) और यहीं के कमल कुमार गुप्ता पुत्र चुन्नीलाल गुप्ता (बकाया 1,16,529 रुपये), हरदौली घाट क्योटरा निवासी नन्हेराम पुत्र स्वामीदीन (बकाया 2,65,465 रुपये) और नोनिया मोहाल निवासी रामकिशोर पुत्र रामविशाल (बकाया 3,02,879 रुपये) शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम संशोधन 2007 की धारा 138(बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन की टीम ने शनिवार को कांशीराम कालोनी, हरदौली में शिविर लगाकर 1.45 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला। बकाएदार व अवैध कनेक्शन वाले 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 78 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित किया गया। शिविर में एसडीओ हिमांशु यादव सहित रवि, अजय, तौसीफ, प्रेम और लाइनमैन आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें