बांदा। मजदूर किसान ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव निवासी राजकरन (35) पुत्र बिंदा प्रसाद लगभग 10 सालों से अपनी ससुराल नौहाई (नरैनी) में रह रहा था। वहीं बलकट में खेत लेकर खेतीबाड़ी करता था।
रविवार की रात ससुराल के मकान में खपरैल पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। पत्नी वेदवती ने शव टंगा देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई लालबाबू ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। मृतक के दो पुत्र हैं। ब्यूरो
मजदूर किसान ने फांसी लगाई