फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 असलहों का जखीरा ले गए बदमाश, रात भर धरपकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। स्टेशन रोड स्थित पंजाब आर्मरी में बुधवार की आधी रात लूटे गए असलहों और कारतूसों की संख्या स्टाक रजिस्टर से मिलान हो गया है। बदमाश 50 शस्त्रों का जखीरा अपने साथ ले गए। दुकान के स्टाक रजिस्टर से मिलान के बाद लूटे गए शस्त्रों और कारतूसों की संख्या पुलिस ने बताई है। उधर, बदमाशों तक पहुंचने के लिए स्थानीय पुलिस ने बीती पूरी रात शहर के तमाम संदिग्ध और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को उनके घरों से उठाया और पूछताछ की।

बुधवार को आधी रात के बाद शहर के व्यस्त इलाके और पुलिस पिकेट ड्यूटी प्वाइंट से मात्र एक फर्लांग दूर स्टेशन रोड पर बदमाशों ने बेहद शातिराना ढंग से डकैती डाली। डकैती के पहले उन्होंने चोरी की। घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर खड़ी एक प्राइवेट बस चोरी से अपने कब्जे में ली और उसी में गैस सिलेंडर व गैस कटर आदि रखकर बस को दुकान के सामने आड़ बनाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


गैस कटर से ताले काट दिए। चौकीदार रतिराम को बंधक बनाकर दुकान के अंदर डाल दिया। भारी संख्या में रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल और बंदूक तथा 4 हजार से ज्यादा कारतूस ले गए। दुकान स्वामी हरमिंदर सिंह ने लगभग 20 असलहे और 4 हजार कारतूस लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली के एसएसआई तारा चंद्र ने बताया कि 19 रिवाल्वर सहित 50 शस्त्र और 4131 कारतूस लूटे गए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी सुलखान सिंह के गृह जनपद में इतनी बड़ी वारदात पूरे देश के मीडिया में सुर्खियां बन गईं। उधर, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी शालिनी का कहना था कि पुलिस टीमें अपना काम कर रही हैं और जल्द ही वर्क आउट होगा। यह भी पता चला कि कोतवाली प्रभारी समेत कई टीमें बाहरी जनपदों और महाराष्ट्र आदि में गईं हैं।


-स्टाक रजिस्टर से मिलान के बाद पता चली संख्या
-19 रिवाल्वर समेत 50 अन्य असलहे लूटे
-संदिग्धों से रात भर पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें