फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में मंदिरों से 5 पीतल के घंटे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा । दो दिन में दो मंदिरों से पांच पीतल के घंटे चोरी हो गए। पुजारियों ने पुलिस को सूचना दी है। शहर के मशहूर बांबेश्वर मंदिर से चोर जंजीर काटकर चार घंटे चुरा ले गए। इसके पूर्व निम्नीपार स्थित मंदिर में घंटा चोरी हुआ था।

बांबेश्वर पर्वत स्थित शिव मंदिर, कैलाशपुरी के पुजारी पुत्तन तिवारी पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक रविवार की रात चोर मंदिर में ऊपर सीढ़ियों के द्वार और यहीं पर स्थित हनुमान मंदिर से 2-2 पीतल के घंटे जंजीर काटकर चुरा ले गए। सोमवार को सुबह श्रद्धालुओं ने देखा और सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी ने बताया कि हनुमान मंदिर के घंटों का वजन 5-5 और द्वार में लगे घंटों का वजन 10-10 किलोग्राम था। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष है। उधर, शनिवार की रात शहर के निम्नीपार में स्थित हनुमान मंदिर से पांच किलो का घंटा चोरी हो गया था। पुजारी की सूचना के बावजूद अब तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें