फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग कोच में युवकों ने यात्रियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सुपरफास्ट यूपी संपर्क क्रांति के दिव्यांग कोच में सवार यात्रियों के साथ आधा दर्जन युवकों ने जमकर मारपीट की। पिटाई से दो दिव्यांग महिलाओं समेत पांच यात्री लहूलुहान हो गए। आरपीएफ आरक्षियों ने तीन युवकों को दबोच कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। हंगामे और मारपीट की वजह से ट्रेन लगभग 15 मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन


मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट यूपी संपर्क क्रांति बुधवार को शाम लगभग सात बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। ट्रेन के रुकते ही आधा दर्जन युवक ट्रेन की दिव्यांग कोच पर सवार हो गए। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

दिव्यांग महिला रूपा देवी (मानिकपुर) और उसकी बड़ी बहन सदाप्यारी, पुत्र अखिलेश के अलावा कय्यूम खां और दिलशाद की लात-घूंसों से जमकर धुनाई की। बोगी में चीख-पुकार मच गई। मारपीट और हंगामे की खबर जीआरपी जवानों को नहीं लगी। हंगामे की खबर पाकर आरपीएफ के दो जवान आ गए। उन्हें देखते ही तीन युवक प्लेटफार्म नंबर दो की ओर भाग निकले। जवानों ने तीन युवकों को दबोच लिया और जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उधर, जीआरपी थाने के मुंशी राघवेंद्र कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जताई। बताया कि थानाध्यक्ष बीएल प्रजापति सरकारी से बाहर गए हैं। उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी है। मारपीट की कोई रिपोर्ट भी नहीं दर्ज है। पकड़े गए युवक कहां गए ? इस बारे में साहब बता सकेंगे।
विज्ञापन


-दो महिलाओं समेत पांच यात्री घायल
-तीन हमलावर युवकों को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें