फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव में 9वीं की छात्रा ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ननिहाल में रहकर पिछले पांच महीनों से जीजीआईसी में पढ़ रही थी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

रीना (15) पुत्री सियाराम ने बीती रात घर का कमरा बंद कर लिया और सीलिंग फैन के हुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घरवालों ने शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। मृतका के नाना राजा भैया वर्मा ने बताया कि रीना मूलरूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर की थी। सोमवार की रात उसने सबके साथ बैठकर खाना खाया। वह सामान्य नजर आ रही थी। कोई तनाव जैसी बात नहीं दिखाई पड़ी। पढ़ाई करने की बात कहकर वह कमरे में चली गई। फिर रात में किसी समय फांसी लगा ली। रीना तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। पिता गांव में मजदूरी करता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। चर्चा यह भी रही कि चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा में किसी विषय का पेपर खराब होने से वह तनाव में थी। इंसपेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की घटना है। कोई अन्य तहरीर नहीं मिली है।
उधर, अतर्रा में मायके में डटी पत्नी के ससुराल आने से इनकार करने पर क्षुब्ध युवा पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के चौंसड़ गांव में भजनदीप (23) पुत्र राजकरण ने मंगलवार को सुबह कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। खिड़की से परिजनों ने देखा और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि पत्नी मायके में है। उसे लेने भजनदीप रविवार को दूसरी बार ससुराल गया था, पर वह नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें