फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी के लिए पर्स में रखें सेफ्टी पिन और मिर्च पाउडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से निकलते वक्त पर्स में सेफ्टी पिन, मिर्ची पाउडर और क्लिप भी रखें। छेड़छाड़ या हिंसा में ये आपके बचाव में मददगार बन सकती हैं। माताओं को चाहिए कि बेटियों के साथ कुछ समय सहेली के रूप में बिताएं ताकि बेटियां अपने अंदर की बात उन्हें बेहिचक बताएं। बेटी का यह भय खत्म हो कि मां को बताने पर डांट पड़ेगी।
विज्ञापन

बालिकाओं और महिलाओं को आत्म सुरक्षा के ये नुस्खे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम में दिए गए। इसका आयोजन अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स और आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो के बैनर तले मिलजुलकर हुआ। मंगलवार की शाम स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना इंसपेक्टर अनुपमा तिवारी ने कहा कि आमतौर पर शृंगार के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री जरूरत पड़ने पर बचाव का हथियार बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा, छेड़छाड़ में बालों में लगाने वाली चिमटी से अपराधी पर भरपूर वार करें। पर्स में मेकअप सामग्री के साथ मिर्ची पाउडर भी रखें। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डाली जाए तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। प्रोफाइल को लॉक रखें।
एसीडी स्टूडियो निर्देशक निशा गुप्ता ने माताओं से कहा कि अपनी बेटियों को सभी तरह की जानकारियां दें। बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में समझाएं। कहा कि मां ही सबसे पहले बालिकाओं की सहेली होती है। कुछ समय बेटियों के साथ सहेली के रूप में बिताएं ताकि बेटियां अपने अंदर की बात बेहिचक बयां कर सकें। उनमें यह भय न रहे कि आप बीती बताई तो डांट पड़ेगी या घर से निकलने पर रोक लगेगी। यह भी सलाह दी कि किसी बात पर बेटी बार-बार इनकार कर रही है तो उसे जरूर पता करें कि आखिर क्यों? गोष्ठी में मीना अग्रवाल, सुहाना अग्रवाल, पूजा रीता, श्रुति जैन, आस्था, अमायरा, अंजली, नेहा कक्कड़, नविका, प्रशा, अपूर्वा, मानवी, प्रेया, प्राची, अंशिका आदि महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

---------------
इनसेट
---------
सवालों और सेल्फी का भी दौर चला गोष्ठी में
अपराजिता गोष्ठी में बेटियों ने महिला पुलिस इंसपेक्टर से कई बेहिचक सवाल पूछे। सुमन गुप्ता ने फेसबुक पर आईडी हैक करने और फेक आईडी से बचाव की जानकारी चाही। सरिता अग्रवाल ने फोन चोरी या गुम हो जाने पर प्रक्रिया के बारे में पूछा। भाव्या गुप्ता ने कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने के तरीके पूछे। बेटियों ने गोष्ठी में महिला इंसपेक्टर सहित आपस में एक-दूसरे के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें