फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के संकट मोचन मंदिर के पास शनिवार की तड़के संदिग्ध हालात में एक आटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास की तीन और दुकानों को चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने व्यापारियों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जमालपुर के अनूप शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आग से उनकी आटो पार्ट्स की दुकान में 4 लाख, जरैली कोठी निवासी रेखा वर्मा की सब्जी की दुकान में 2 लाख, बंगीलपुरा निवासी सोनू की दुकान में एक लाख रुपये, मुक्तीधाम रोड निवासी सोनू गुप्ता का करीब एक लाख का सामान जल गया है। दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने का संदेह जताया है। जांच व कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें