फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को सस्ता न्याय दिलाएं

विज्ञापन
court,banda news,layers - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। बार-बेंच के बीच समन्वय गरीबों को सस्ता न्याय दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। यह बात जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने शनिवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। नवनिर्वाचित कमेटी को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करने को कहा। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमाकांत तिवारी व महासचिव देशराज मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक न्याय दिलाना बार-बेंच का काम है। सिविल जज जूनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं से सप्ताह में एक दिन वादकारियों को निशुल्क न्याय दिलाने की अपील की।
इसके लिए जागरूकता शिविर लगाए जाने को कहा।
जेपी शर्मा इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। जिला अधिवक्ता संघ बांदा अध्यक्ष एजाज अहमद, पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी जीतू, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, आनंद सिंह, रामप्रताप वर्मा, महेश त्रिपाठी, रामखेलावन प्रजापति, नरेश यादव, जमुना प्रसाद, शिवपूजन वर्मा, रमेश पवार, समरेंद्र शर्मा, जय सिंह, रामकिशोर, शिव शंकर, नरोत्तम सिंह, इंद्रजीत यादव, पंकज द्विवेदी आदि मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें