फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मायके में रह रही पत्नी को पति ने अपने भाई के साथ मिलकर दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की कोई ठोस वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। युवती के पिता ने बेटी के पति और देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना शहर मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव की है। यहां के रामराज वर्मा की पुत्री पूनम (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व खजुराहो (छतरपुर, एमपी) निवासी कमलेश वर्मा के साथ हुई थी। अगस्त माह में रक्षाबंधन में पूनम मायके महोखर गांव आ गई थी। तब से यहीं थी। शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे पति कमलेश और उसका भाई (मृतका का देवर) नरेश वर्मा एक ही बाइक पर ससुराल आए। उस समय घर पर पूनम और उसकी तीन छोटी बहनें रोशनी, सपना व मधु मौजूद थीं। यह तीनों नाबालिग हैं। पिता भी घर पर नहीं था। पूनम की मां छोटी बेटी के पास मनिहा (खजुराहो) गांव गई हुई है। पति कमलेश ने तीनों छोटी बहनों को मकान के एक कमरे में बंदकर दिया और पूनम पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। गर्दन और पेट में चाकू से वार करने पर कुछ ही देर में वहीं पूनम की मौत हो गई। पति और देवर दोनों ही बाइक पर भाग निकले।
पति के हाथों हत्या की फौरीतौर पर अभी कोई ठोस वजह पता नहीं चल पाई है। देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पूनम और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था। निरीक्षक ने बताया कि पूनम के पिता ने पति और देवर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर, ग्राम प्रधान रामसजीवन वर्मा ने भी कमोवेश यही बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें