फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती, घर में युवक फांसी पर झूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में ससुराल में युवती की फांसी लगने से बुधवार की सुबह मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर मारने-पीटने के बाद फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि खाना न बनाने पर डांट देने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। पंचनामा के दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने समझाकर शांत किया। दूसरी घटना में युवक ने शर्ट से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के तिंदुही गांव में निर्मला (28) ने बुधवार को सुबह घर के खपरैल में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदा काटकर उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। रेफर किए जाने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पति मलखान का कहना है कि खाना न बनाने पर उसने पत्नी निर्मला को डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता जगतपाल (गुरौली सपहाई) ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने मारने-पीटने के बाद उसकी पुत्री को फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
उधर, मायके वालों के आरोपों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। देर तक हंगामे के हालात रहे। मलखान के मुताबिक, उसकी मां गीता से अभद्रता भी की। पुलिस ने समझाकर शांत किया। उधर, दूसरी घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के फूटाकुआं (पल्हरी) में कौशल (28) ने बुधवार की रात खपरैल में शर्ट बांधकर फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पिता शिवमोहन ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बहनोई लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि मृतक अविवाहित था। शराब का आदी था।
विज्ञापन

दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांवों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पतवन गांव में बृहस्पतिवार को आशाराम (50) ने अपने खपरैलदार घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पांच बीघा जमीन है। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका। दूसरी घटना में निभौर गांव के क्योटरा गांव में कल्लू उर्फ हीरालाल (40) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि पत्नी मायके में रहती है। दो पुत्री व एक पुत्र है। आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके। युवक शराब का आदी बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें