बांदा। च्वाइस क्रिकेट लीग के चौथे दिन बृहस्पतिवार को जेएन डिग्री कॉलेज ग्राउंड में स्वर्गीय संजीव मिश्रा इलेवन व स्वर्गीय रियाज मेहंदी इलेवन के बीच मैच खेला गया। रियाज मेहंदी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। स्वर्गीय संजीव मिश्रा इलेवन टीम ने निर्धारित ओवरों में 100 रन बनाए।
टीम के श्रेयांस सिंह ने सर्वाधिक 23 व अनुज तिवारी ने 16 और मोहम्मद फैजान अंसारी ने 17 रन बनाए। मेहंदी टीम के गेंदबाज अखिल द्विवेदी व राजू यादव ने 3-3 विकेट लिए। रियाज मेहंदी इलेवन टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज वीरेंद्र प्रताप ने 48 और राजू यादव ने 44 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे। मैन आफ द मैच राजू यादव घोषित हुए। अंपायर दानिश नियाजी व अजय पाल राजा और स्कोरर राजेश सिंह व अर्पित कबीर रहे।
कमेंट्री शिवा अवस्थी और अभिषेक तिवारी ने की। आयोजक डीआर क्रिकेट एकेडमी चेयरमैन चंद्रमौली भारद्वाज समेत कोच शिवप्रताप सिंह, राहुल सिंह, समर प्रताप सिंह, मोहित सिंह, मनोज मिश्रा, सलमान हाशमी, मनु, रश्मि गौतम, सिमरन थापा, आयुष मिश्रा, शिवम साहू आदि मौजूद रहे। आरसेटी प्रबंधक एचपी वर्मा और संकाय सदस्य दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इंसेट---
तिंदवारी टीम 42 रनों से जीती
तिंदवारी। पिपरगवां में चल रहे अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हुए क्वार्टर फाइनल में तिंदवारी टीम ने तेरहीमाफी को 42 रन से हरा दिया। पूर्व संयुक्त सचिव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी भरत सिंह ने शुरुआत की। तिंदवारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। तेरहीमाफी टीम 83 रनों में ही आउट हो गई। मैन आफ द मैच अशरफ अली रहे। अशरफ ने 4 विकेट लिए और 24 रन का योगदान दिया। अंपायर शीलू और प्रेम कुमार और कमेंट्री मान सिंह व रोहित सिंह ने की। इस मौके पर सत्यप्रकाश सिंह, रिटायर्ड शिक्षक रामआसरे, सूरज, श्याम गुप्ता, कप्तान आयुष शिवहरे, कप्तान सोबर यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)