फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बागैन पुल की एप्रोच में बढ़ती गई दरारें, जिम्मेदारों ने की खानापूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27-सड़क में गहरीं होती दरारें और गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन


बुधवार रात बैरियर लगाकर रोका आवागमन, सुबह फिर हो गया शुरू
- प्रीमिक्स से भरने के बाद भी बढ़ती गईं दरारें भारी वाहनों पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदौसा (बांदा)। कस्बे के पास बागैन नदी पुल की एप्रोच में आई दरारों को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को एप्रोच में गहरी दरारें आने के बाद रात में पुलिस ने बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया था। इसके बाद टीम ने दरारों में प्रीमिक्स भरकर मरम्मत की खानापूर्ति कर दी। रात में ही दरारें और बढ़ गईं। बृहस्पतिवार को ये दरारें सड़क के किनारे से बीच तक पहुंच गईं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
करीब एक इंच चौड़ी दरारें सड़क के नीचे मिट्टी धंसने की आशंका पैदा कर रही हैं। दरारें बढ़ने के बाद भी दिनभर रोडवेज बसों और अन्य वाहनों का आवागमन जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की वास्तविक और तकनीकी मरम्मत शुरू नहीं हुई है। ऐसे में बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क में दरार आने के बाद राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कुलदीप साहू मंगलवार देर रात मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने एक बोरी सीमेंट लगवाकर दरार भरवा दी थी। सीमेंट लगाने के बावजूद सड़क में दरारें बनी रहीं और बाद में और बढ़ गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किया डायवर्जन
बागैन पुल की एप्रोच धंसने के चलते बांदा से प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को बदौसा की ओर से जाने पर रोक लगा दी गई है। बदौसा में हड्डा मोड़ से बागैन नदी पुल होते हुए फतेहगंज तिराहे तक आवागमन बंद किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों के लिए डायवर्जन जारी किया है। बांदा से चित्रकूट जाने वाले वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या बांदा-बिसंडा मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अतर्रा से चित्रकूट जाने वाले यात्रियों के लिए अतर्रा-ओरन-पहाड़ी मार्ग सुझाया गया है। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
विज्ञापन

हालांकि वर्तमान में बागैन नदी और बानगंगा नदी का जलस्तर सामान्य बताया जा रहा है। इसके बावजूद पुल की एप्रोच में लगातार बढ़ रही दरारों ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क की तकनीकी जांच कर स्थायी और मजबूत मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें