फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा बांदा सदर से लड़ेगी विस चुनाव

Sun, 16 Oct 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकपा (माले) के कार्यकर्ता सम्मेलन में बुंदेलखंड प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी सदर क्षेत्र से अपना प्रत्याशी चुनाव में खड़ा करेगी। कहा कि हिंदुत्व का माहौल बनाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का हौवा खड़ा किया जा रहा है। कताई मिल गेट पर रविवार को सम्मेलन में
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों की दुर्दशा की जिम्मेदार केंद्र की मोदी और प्रदेश की सपा सरकार हैं। किसानों का कर्ज माफ करने के बजाए सरकारें पूंजीपतियों पर धन लुटा रही हैं। मनरेगा से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। भुगतान के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सूखा राहत के नाम पर

सरकारी धन का जमकर बंदरबाट हुआ। कहा कि हिंदुत्व का माहौल बनाने के लिए सर्जिकल स्टाइक का झूठा हौवा खड़ा किया जा रहा है। नौ नवंबर को लखनऊ में लाल झंडे तले हो रही महारैली में किसान मजदूर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। जिला प्रभारी रामप्रवेश यादव, राजबहादुर वर्मा, भगवती
विज्ञापन


प्रसाद, कुसुमा, कृष्ण कुमार ने भी संबोधित किया। बब्बू, शैकू प्रजापति, किशोरीलाल, कल्लू, मेवालाल, मोतीलाल, शिवबरन सिंह, रमेश, चुन्नूलाल, अश्वनी कुमार, रमेश कुमार, कृपाली, पंचा, राजू, राजबहादुर मुंशी, किशोरी यादव, संगीता देवी, कैलाश, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें