फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा नेता का नाती लापता

विज्ञापन
CPI leader's grandson missing - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर में व्यापारी के बेटे का अपहरण कर 10 लाख फिरौती मांगने की घटना के ठीक एक हफ्ते बाद भाकपा नेता का नाती लापता हो गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 363 (अपहरण) की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भाकपा के प्रांतीय काउंसिल सदस्य डा.रामचंद्र सरस का नाती 14 वर्षीय अभय कुमार बांदा शहर के गायत्री नगर चमरौडी चौराहा में किराये के मकान में अपने मामा राजेश कुमार के साथ रहता है। मूलरूप से कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी गांव का रहने वाला अभय यहां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में पढ़ रहा है।
मामा राजेश ने बांदा शहर कोतवाली में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भांजा अभय पुत्र शिवचंद्र (जाखी) मंगलवार 29 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे घर से समोसा खाने की बात कहकर निकला था। फिर वापस नहीं लौटा। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। यह भी बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लापता किशोर के घर के आसपास के मकानों में छानबीन की। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चला है। अभय के पिता पेशे से किसान हैं। उधर, प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने कहा कि रिश्तेदारों के यहां चला गया होगा। तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले बुधवार को शहर के नोनिया मोहाल में किराना व्यापारी के 18 वर्षीय पुत्र शोभित को घर के पास से ही अगवा कर लिया गया था। 10 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने अगले दिन अपहृत को बरामद कर दो पड़ोसियों सहित चार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें