फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालतें आज से सुबह 8:30 बजे

Wed, 13 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज चिंतामणि तिवारी ने बुधवार से सभी अदालतों का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 तक कर दिया है। हालांकि अधिवक्ता संघ ने सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक की कोर्ट की मांग की है। संघ ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है कि 1 बजे के बाद अधिवक्ता न्यायालय में काम नहीं करेंगे। साथ ही हर शनिवार को होनी वाली हड़ताल भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


जिला जज ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश के निर्देशों को हवाला देते हुए आदेश जारी किया कि 13 मई से 30 जून तक सभी कोर्ट का समय सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे कर दिया गया है। दोपहर 11:30 बजे आधे घंटे का लंच होगा। अदालतों में 11 बजे तक अर्जियां दी जा सकेंगी।

पीठासीन अधिकारी 8 बजे सुबह कोर्ट में आ जाएंगे। उधर, मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वादकारियों के हित में कोर्ट का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होना चाहिए। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अधिवक्ता सुबह 8:30 से काम करेंगे।
विज्ञापन


 लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद काम नहीं करेंगे। बैठक को आनंद सिन्हा, रमाकांत त्रिपाठी, बृजमोहन वाजपेई, यज्ञस्वरूप गुप्ता, रामखेलावन सिंह परमार, रजनीश मोहन श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) अशोक कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें