बांदा। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात अवर अभियंता (जेई) सलमान को मंगलवार को विजिलेंस झांसी की टीम ने मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने आरोपी जेई को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। विजिलेंस झांसी की टीम ने सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात अवर अभियंता (जेई) सलमान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
उन पर आरोप है कि उन्होंने महोबा के एक क्रशर संचालक से नोटिस पर कार्रवाई न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद जेई के हाथ रसायन से धुलवाए गए तो घोल गुलाबी हो गया था। जेई सलमान मूल रूप से मेरठ के थाना भावनपुर के औरंगाबाद रसूलपुर का रहने वाला है।