फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता चौहान को केदार सम्मान

विज्ञापन
court,principal,advocate,kavi,poem - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कचहरी केदार सम्मान आयोजन समिति ने बृहस्पतिवार को को जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल की जयंती मनाई। इस अवसर पर समिति द्वारा दिया जाने वाला केदार सम्मान कवि/अधिवक्ता रणवीर सिंह चौहान को दिया गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू और जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद तथा साहित्यकार डा. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने चौहान को सम्मान सौंपा। साथ ही बाबू केदारनाथ और यहां के कवि कृष्ण मुरारी और शायर/कवि एहसान आवारा की भी चर्चा की गई। चौहान ने सम्मान हासिल करते हुए कहा कि मैं कचहरी न आता तो न केदार मिलते और न कभी कविता लिख पाता। कचहरी व केदार ही मेरी कविता के जनक हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, सुधीर खरे कमल, गोपाल, कैलाश मेहरा, अधिवक्ता संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, संत कुमार, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। बाबू केदारनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें