फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: समझौते के बाद चेक बाउंस के आरोपी को अदालत ने किया बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
= 63 हजार रुपये का चेक बाउंस होने पर दर्ज कराया गया था मुकदमा
विज्ञापन

= ब्याज और हर्जे सहित पूरी रकम मिलने पर परिवादी ने वापस ली कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। चेक बाउंस के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय सत्यवीर सिंह की अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। साथ ही उसके जमानत बांड और मुचलके भी निरस्त कर दिए।
गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह निवासी विष्णुकान्त ने 16 जनवरी 2019 को स्टेशन रोड स्थित हरियाणा मशीनरी ट्रैक्टर कंपनी से बुंदेलखंड वर्षा जल संचयन योजना के तहत स्प्रिंकलर और पंप सेट सहित 81,760 रुपये का सामान खरीदा था। इसमें 18,760 रुपये नकद देने के बाद शेष 63 हजार रुपये के भुगतान के लिए 30 दिसंबर 2019 को चेक दिया था। बैंक में पर्याप्त धनराशि न होने से चेक बाउंस हो गया। इस पर कंपनी के प्रोपराइटर सुरेश कुमार भारद्वाज ने विधिक नोटिस भेजने के बाद अदालत में परिवाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय के प्रयासों से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिवादी ने अदालत में बयान दिया कि उसे चेक की पूरी धनराशि ब्याज और हर्जे-खर्चे सहित मिल चुकी है। उसने आरोपी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही। इस पर अदालत ने समझौते के आधार पर विष्णुकान्त को बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें