फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार दंपती डिवाइडर से टकराए, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
= बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 47 पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। उरई से चित्रकूट जा रहे बाइक सवार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकरा गए। हादसा झपकी आने से हुआ। उनके पीछे चल रहे रिश्तेदार ने देखा तो घायल दंपती व उनके पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के छोटी धोहर निवासी मंजीत कुशवाहा ने बताया कि उनके रिश्तेदार उदयवीर (35), उनकी पत्नी पूजा (32) व पुत्र हर्ष (13) बृहस्पतिवार को सुबह बाइक पर सवार होकर चित्रकूट जाने के लिए घर से निकले थे। उनके पीछे मंजीत भी बाइक से चल रहे थे। जब तीनों बाइक सवार बांदा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 47 पर पहुंचे तो अचानक बाइक चालक उदयवीर को झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे मंजीत ने देखा तो उन्होंने यूपीडा एंबुलेंस को फोन करके जानकारी दी। यूपीडा एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीनों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें