फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: मेले से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Thu, 12 Nov 2026 07:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के जाफरगंज से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे तीन लोगों को पीछे से अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार तीन लोग जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव जा रहे थे। बाइक (यूपी 90 एई 5271) को पीछे से अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दशरथ (निवासी कचवाडेरा, थाना पैलानी) और पुष्पेंद्र (निवासी पदुनिया डेरा, थाना जसपुरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोकपाल (निवासी पदुनिया डेरा, थाना जसपुरा) को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को 112 की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही। टक्कर मारने वाले ट्रेलर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें