फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से दंपती की मौत

विज्ञापन
प्रियंका।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। बाजार करके गांव जा रहे बाइक सवार दंपती को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव निवासी सुशील यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई सुनील यादव (25) पत्नी प्रियंका यादव (22) के साथ सोमवार को खुरहंड गांव बाजार करने गया था। शाम सात बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। शिवहट गांव के पास सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस और राहगीरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को रात में मृत घोषित कर दिया। सुनील सूरत में नौकरी करता था। वह ढाई माह पहले गांव आया था। उसके दो माह का पुत्र दिव्यांश है। हादसे के समय वह दादी के साथ गांव में था। सुनील दो भाइयों में छोटा था। पिता हीरालाल यादव के पास दो बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि बोलेरो को पकड़ लिया गया है। चालक भाग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें