फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुकदमा वापस न लेने पर दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला

Sun, 19 Apr 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी राजू वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान गांव के ही अश्वनी, जगाराम, संतू और रामरूप वर्मा घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने जब मुकदमा वापस लेने से इन्कार किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया।
अश्वनी ने कुल्हाड़ी से राजू के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद अन्य आरोपियों ने लाठियों से उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी सुनीता को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषिराज सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें