फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताया आक्रोश, विपक्षी नेताओं का फूंका पुतला

Sun, 19 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नरैनी। लोकसभा में पेश 131 वें संविधान संशोधन विधेयक एवं महिला आरक्षण बिल पास न होने पर शनिवार को कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया गया। विधायक ओममणी वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ब्लाॅक परिसर से मुख्य चौराहा तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला फूंका। शनिवार को ब्लाॅक परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ओममणी वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल 2023 महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में इसका पारित न होना महिला सशक्तिकरण के खिलाफ विपक्षी नेताओं की साजिश का हिस्सा है। सभा के बाद महिलाओं ने विधायक की मौजूदगी में ब्लाॅक प्रांगण से मुख्य चौराहा तक सड़क मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहा पर प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष के नेताओं का पुतला दहन किया और उन्हें महिला विरोधी करार देते हुए आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें