फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट की प्रशासनिक अधिकारी मंजू अग्रवाल को सौंपा। इसमें परिषदीय विद्यालय शिक्षकों की सुरक्षा की मांग की। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के शिक्षकों की जान खतरे में है।
विज्ञापन

अराजकतत्व अध्यापकों के साथ दुर्व्यहार कर रहे हैं। स्कूल के अंदर घुसकर धौंस-धमकी दी जाती है। इसकी बानगी पल्हरी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। 28 अगस्त को हंसिया और पेट्रोल लेकर घुसे अराजकतत्व ने प्रधानाध्यापक के साथ अभद्रता की थी।
स्कूलों में शिक्षकों के अकेले होने से खतरा बढ़ गया है। शिक्षकों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल, जसवंत सिंह परिहार, रामनरेश पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें