बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर विश्व हिंदू गोरक्षा समिति द्वारा जनपद के वरिष्ठ अखबार वितरकों को कोरोना योद्धापत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोरोना में लोगों के घर-घर सुरक्षित अखबार पहुंचाने में भूमिका निभाने वालों को कोरोना योद्धा का खिताब दिया गया। जिला प्रभारी अशोक निगम समेत अखबार वितरकों ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर महेश कुमार प्रजापति, विकास गुप्ता, राकेश गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, आलोक प्रजापति, मयंक शुक्ला, प्रदुम सिंह चंदेल, रजनीश प्रजापति, नितेश कुमार, रविकरण तिवारी, अनिल राजपूत, आलोक कुमार, सास्वत कुमार, राजकुमार राज आदि मौजूद रहे।